झारखंड

मकोली ओपी प्रभारी की गश्ती में मिली चोरी की बाइक, रामगढ़ से हुई थी चोरी

मकोली ओपी प्रभारी की गश्ती में मिली चोरी की बाइक, रामगढ़ से हुई थी चोरी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मकोली ओपी अंतर्गत मकोली मोड़ के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने रामगढ़ से चोरी हुई एक बाइक बरामद की। मकोली ओपी प्रभारी एसके ठाकुर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से बाइक चोरी के मामले में अहम सफलता मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के मर्रामकला गांव निवासी बालेश्वर कुमार पटेल ने 4 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वे रामगढ़ कॉलेज के पास स्थित हेल्प प्लस मेडिकल में दवा खरीदने गए थे। दवा लेकर बाहर निकले तो उनकी बाइक संख्या JH 01ER 1150 गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को आवेदन दिया।
इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 290/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मकोली ओपी प्रभारी एसके ठाकुर ने गश्ती के दौरान मकोली मोड़ के पास उक्त बाइक बरामद की।
मकोली ओपी प्रभारी एसके ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और आगे भी इस दिशा में पहल जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *