झारखंड

बरवाडीह काली मंदिर में 17 अप्रैल से नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, छठ पूजा के बाद होगी अगली बैठक

बरवाडीह काली मंदिर में 17 अप्रैल से नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, छठ पूजा के बाद होगी अगली बैठक

पांच फीट ऊंची संगमरमर की मां काली की प्रतिमा होगी स्थापित, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक कर बनी सहमति

नावाडीह। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बिरनी पंचायत के बरवाडीह स्थित श्री श्री काली मंदिर में अगले वर्ष 17 अप्रैल से नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ जलयात्रा के साथ होगा। महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तिथि, मां काली की प्रतिमा की स्थापना तथा तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित ग्रामीणों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर में मां काली की पांच फीट ऊंची संगमरमर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आगामी 17 अप्रैल से शुरू होने वाले नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन को भव्य स्वरूप देने, पूजा-पाठ की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुखिया देवेंद्र कुमार महतो ने कहा कि बरवाडीह स्थित श्री श्री काली मंदिर में अगले वर्ष 17 अप्रैल से नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने की योजना है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की सहभागिता और आपसी एकजुटता महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर अगली बैठक छठ पूजा के बाद आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की कार्ययोजना और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर सहमति बनाई जाएगी।

बैठक में रूपलाल महतो, ऋषिकेश पाण्डेय, सीताराम पाण्डेय, बिरंची पाण्डेय, परशुराम महतो, राजेश तुरी, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, नागेश्वर प्रसाद, सोमर रविदास, छेदी साव, सूरज रजवार, रामप्रसाद साव, नागेश्वर महतो, डेगो महतो विशुन साव,दीपक रवानी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *