झारखंड

नावाडीह में आम बागवानी प्रबंधन एवं नई योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

नावाडीह में आम बागवानी प्रबंधन एवं नई योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

फोटो

नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के कोदवाडीह स्थित भलमारा कलस्टर भवन में सोमवार को आम बागवानी प्रबंधन, किसानों के क्षमता विकास तथा वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए नई आम बागवानी योजना व लाभुक (किसान) चयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम में नावाडीह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मेट, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि एवं प्रखंड के कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । यहां आम बागवानी प्रबंधन, आंतरिक खेती एवं रबी फसल योजना, पीयूजी गठन एवं फसल योजना, नई आम बागवानी योजना 2027-28 के चयन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई । प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार ने पौधों के बेहतर विकास एवं उत्पादन के लिए थाला निर्माण, पानी पटवन तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी । साथ ही आंतरिक खेती एवं रबी फसल योजना पर चर्चा करते हुए जमीन की प्रकृति एवं उपलब्धता के अनुसार रबी फसलों का चयन और तकनीकी तरीके से खेती करने पर जोर दिया । प्रधान के वेद प्रकाश ने किसानों के पीयूजी गठन, सामूहिक फसल योजना तैयार करने तथा कीट प्रबंधन की जानकारी देते हुए आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई योजना की तैयारी, उपयुक्त जमीन की पहचान एवं किसानों तथा पेच के चयन की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की । ब्लॉक रिसोर्स पर्सन दीपू अग्रवाल ने प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण लाभुक व किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है । प्रशिक्षण में मिले जानकारी को अमल करे किसान को बेहतर काम करने में सहूलियत होगी । उन्होंने कहा कि आम बागवानी का बेहतर प्रबंधन, किसानों की तकनीकी क्षमता में वृद्धि तथा नई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना ही यह प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। यहां प्रधान से प्रणव भारती, जेएसएलपीएस बीपीएम अभिषेक मिश्रा, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन अनिता देवी, सादिया अंजुम, किरण देवी, उर्मिला देवी, कुंदन विश्वकर्मा, नरेन्द्र कुमार, बसंत कुमार, नीलम देवी आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *