झारखंड

बोकारो में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा सड़क का CM हेमंत सोरेन ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा

बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के साथ क्षेत्र में आवागमन की मौजूदा स्थिति का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।

सेवाती घाटी का भी किया निरीक्षण

कसमार-बरलंगा सड़क का जायजा लेने के बाद वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और आवागमन व्यवस्था को देखा।

तीनकोनिया चौक पर चाय-पकौड़े का लिया आनंद

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का एक सहज अंदाज भी देखने को मिला। कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रुके। यहां दोनों ने चाय और पकौड़े का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री के स्थानीय दुकान पर रुकने के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

बोकारो में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा सड़क का CM हेमंत सोरेन ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा JharX News से जुड़े हैं और झारखंड की स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक विषयों से संबंधित समाचारों के संकलन और प्रकाशन का कार्य करते हैं।