झारखंड

CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, जानें क्या हैं मामला

धनबाद : धनबाद में सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली के मुख्य सतर्कता अधिकारी और आईजी (कार्मिक) जोस मोहन की लिखित शिकायत के आधार पर धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट के अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज किया है.
सीबीआई द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य रूप से दो अधिकारियों को नामजद किया गया है. जिनमें ओम कुमार तंवर तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट और राज लक्ष्मी वर्मा तत्कालीन महिला निरीक्षक शामिल है.
क्या है पूरा मामला? :
ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन, झारखंड’ के श्री मदन सिंह ने सीआईएसएफ को एक लिखित शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी थी. इस पेन ड्राइव में तीन ऑडियो क्लिप्स शामिल थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बीसीसीएल धनबाद की सीआईएसएफ यूनिट के अधिकारी और कर्मी भ्रष्टाचार और अन्य अवांछित गतिविधियों में शामिल हैं. इस शिकायत के बाद सीआईएसएफ द्वारा की गई विभागीय जांच में अधिकारियों की ओर से गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई. साथ ही ऑडियो क्लिप्स में मौजूद आवाजें प्रथम दृष्टया ओम कुमार तंवर और श्रीमती राज लक्ष्मी वर्मा की पाई गईं. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act, 1988) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत दंडनीय संज्ञेय अपराध किया गया है. सीबीआई ने इस मामले में नियमित केस दर्ज कर लिया है और इसकी आगे की जांच सीबीआई एसीबी धनबाद के डीएसपी विकाश कुमार पाठक को सौंपी गई है.

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा JharX News से जुड़े हैं और झारखंड की स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक विषयों से संबंधित समाचारों के संकलन और प्रकाशन का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *