झारखंड

फुसरो बैंक मोड़ के पास ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराया ट्रक, टूटकर बिखरा अगला पहिया

फुसरो बैंक मोड़ के पास ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराया ट्रक, टूटकर बिखरा अगला पहिया

फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग पर हादसे के बाद लगा भीषण जाम, बाल-बाल बचे लोग

फुसरो। फुसरो बैंक मोड़ के समीप दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से जा टकराया। ट्रक संख्या JH 05 DM 5501 की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका अगला पहिया और टायर निकलकर सड़क पर बिखर गए।

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दुर्घटना के बाद ट्रक बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा रहा, जिससे फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया।

सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। ट्रक अनियंत्रित होने के कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *