झारखंड

मुंबई में झारखंड के समाजसेवी सिकंदर अली सम्मानित

मुंबई। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के हक, अधिकार और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाने वाले समाजसेवी सिकंदर अली को मुंबई में सम्मानित किया गया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ पदाधिकारी शरीफ देशमुख ने उन्हें सम्मानित कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।शरीफ देशमुख मुंबादेवी विधानसभा के समन्वयक, शिव वाहतूक चालक-मालक सेना के महासचिव तथा हिंदुस्तान माथाडी व जनरल कामगार सेना के जिला अध्यक्ष हैं।

सिकंदर अली ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई की धरती पर मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इससे झारखंड के प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का हौसला मिलेगा।

उन्होंने शिवसेना के युवा नेता मोहम्मद जब्बार अंसारी के सहयोग, स्नेह और अपनापन के लिए भी विशेष आभार जताया। बता दे कि सिकंदर अली गिरीडीह जिला के रहने वाले है तथा बीते कई वर्षों से प्रवासी मजदूर के हित में निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *