झारखंड

राॅंची में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद, केजी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित

राॅंची में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद, केजी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित

राॅंची। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से खराब मौसम की आशंका को देखते हुए राॅंची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में कक्षा केजी से 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।…..

मौसम विभाग ने राॅंची में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। जिले को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, निजी स्कूलों में पहले से निर्धारित परीक्षाओं को लेकर प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय ले सकता है। इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देना अनिवार्य होगा।

वहीं, शिक्षकों को दोनों दिन विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्य करने होंगे। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से सतर्कता बरतने तथा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *