झारखंड

मेरे पिता CO हैं, बात कर लीजिए मजिस्ट्रेट ने फोन पर बात करने से किया इंकार

मेरे पिता CO हैं, बात कर लीजिए मजिस्ट्रेट ने फोन पर बात करने से किया इंकार

सेक्टर-5 में ट्रैफिक जांच के दौरान नाबालिग ने दिखाया पिता के पद का रौब, मजिस्ट्रेट ने कहा कानून के सामने कोई रुतबा नहीं

बोकारो के सेक्टर-5 में शनिवार की सुबह एक निजी स्कूल के समीप चलाए जा रहे यातायात जांच अभियान के दौरान उस समय दिलचस्प स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक नाबालिग ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने पिता के पद का हवाला देने की कोशिश की। नाबालिग ने मजिस्ट्रेट से फोन पर बात कराने की पेशकश करते हुए कहा, ‘मेरे फादर CO हैं, आप बात कर लीजिए।’ हालांकि, मजिस्ट्रेट सत्यबाला सिन्हा ने फोन पर बात करने से साफ इंकार कर दिया।
इसी दौरान बिना हेलमेट पकड़े गए एक अन्य व्यक्ति ने भी जांच टीम के साथ बहस की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
यातायात जांच अभियान के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क पर सुरक्षा और नियमों का पालन सर्वोपरि है। किसी के पद, प्रभाव या पहचान के आधार पर यातायात नियमों में छूट नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *