झारखंड

बोकारो में 21.40 लाख रुपये की बड़ी लूट!

बोकारो में 21.40 लाख रुपये की बड़ी लूट!

बोकारो में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माराफारी थाना क्षेत्र के बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने हीटाची कंपनी के कर्मी से 21 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि कर्मी विजय कुमार नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से रकम लेकर कुर्मीडीह और बालीडीह के एटीएम में कैश डालने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोककर गाली-गलौज और हाथापाई की और रुपये लेकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इतनी बड़ी रकम ले जाने के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *