
एचडीएफसी बैंक को मिला नया सीईओ, अनूप बागची संभालेंगे कमान, आरबीआई ने दी मंजूरी
एचडीएफसी बैंक के नए सीईओ अनूप बागची होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एचडीएफसी बैंक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंक को नया एमडी और सीईओ मिल गया है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने अनूप बागची को एचडीएफसी बैंक का नया एमडी और सीईओ बनाने की मंजूरी दे दी है। वह शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे और 27 अक्टूबर 2026 से बैंक की कमान संभालेंगे।
एचडीएफसी बैंक के नए सीईओ का कार्यकाल
एचडीएफसी बैंक ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। बैंक ने बताया कि अनूप बागची को तीन साल के लिए एमडी और सीईओ बनाया जाएगा। उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2029 तक रहेगा। हालांकि, उनकी नियुक्ति पर बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी भी ली जाएगी।
