
सेंट्रल कॉलोनी मकोली में दिखेगी पुरी के जगन्नाथ मंदिर की झलक70 फीट चौड़ा और 110 फीट ऊंचा बनेगा पंडाल, 9 लाख रुपए होंगे खर्च; डिजनीलैंड और बड़े झूले रहेंगे मेले का आकर्षण
सेंट्रल कॉलोनी मकोली दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार श्रद्धालुओं को ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। करीब 9 लाख रुपये की लागत से 70 फीट चौड़ा और 110 फीट ऊंचा भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। 70 फीट चौड़ा और 110 फीट ऊंचा बनेगा पंडाल, 9 लाख रुपए होंगे खर्च; डिजनीलैंड और बड़े झूले रहेंगे मेले का आकर्षण
बोकारो। बेरमो कोयलांचल में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। कोयला खनन की शुरुआत से पहले से ही इस क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेंट्रल कॉलोनी मकोली में इस बार ओडिशा के प्रसिद्ध पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। करीब 9 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल की चौड़ाई 70 फीट और ऊंचाई 110 फीट होगी।
जामताड़ा के कारीगर बना रहे पंडाल, गोमो की प्रतिमाएं होंगी आकर्षण
पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी जामताड़ा के कारीगर विवरण मंडल और उनकी टीम को दी गई है। वहीं, गोमो के मूर्तिकार दीपक कुमार और उनकी टीम करीब 85 हजार रुपए की लागत से मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रही है। पूजा का मुख्य अनुष्ठान आचार्य पंडित उमेश झा के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा।
सेंट्रल कॉलोनी मकोली दुर्गा पूजा में 110 फीट ऊंचा बनेगा पंडाल
दुर्गापूजा के अवसर पर यहां हर वर्ष की तरह पांच दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में डिजनीलैंड, मौत का कुआं, बड़ा झूला, नाव, ड्रैगन झूला और ब्रेक डांस सहित कई मनोरंजक झूले व स्टॉल लगाए जाएंगे। मेला न केवल सेंट्रल कॉलोनी, बल्कि पूरे फुसरो शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
1983 में शुरू हुई थी दुर्गापूजा
सेंट्रल कॉलोनी मकोली में दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1983 में हुई थी। पूजा की शुरुआत कराने में स्व. उत्तम कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम सुंदर सिंह, शकुनी नोनिया, झरी बाउरी, बलराम प्रसाद, कारू सिंह, लक्ष्मी राम, केएन विद्यार्थी, उत्तम कुमार राय, गोविंद प्रसाद, कुल्लू नोनिया, भी सरदार और नटवर सरदार सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। तब से यहां लगातार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है।
पूजा और मेले को सफल बनाने में समिति के संरक्षक केवल चौहान, अध्यक्ष अशोक चौहान, सचिव प्रतीक सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राय, पूजा प्रभारी गणेश यादव और मेला प्रभारी संतोष चौहान सहित समिति के दर्जनों सदस्य जुटे हुए हैं।
43 वर्षों से हो रहा पूजा का आयोजन
अध्यक्ष अशोक चौहान के अनुसार, यहां पिछले 43 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।”अशोक चौहान, अध्यक्ष, सेंट्रल कॉलोनी पूजा समिति ने बताया कि सेंट्रल कॉलोनी में पिछले 43 वर्षों से दुर्गापूजा का आयोजन हो रहा है, जबकि करीब 30 वर्षों से भव्य मेले की परंपरा चली आ रही है। उनके अनुसार, यह क्षेत्र का प्रमुख मेला है, जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
