झारखंड

नावाडीह में महिला समिति का होगा डांडिया नृत्य

नावाडीह में डांडिया नृत्य का आयोजन दुर्गा पूजा के अवसर पर किया जाएगा। इसे लेकर नावाडीह बरनवाल महिला समिति की बैठक आशा बरनवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया किरण देवी, प्रखंड अध्यक्ष कुसुम बरनवाल, सचिव रेखा बरनवाल और कोषाध्यक्ष रूपा बरनवाल मुख्य रूप से उपस्थित थीं। नावाडीह बरनवाल महिला समिति की बैठक नावाडीह स्थित आशा बरनवाल के आवास में की गई । बैठक में समिति के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया किरण देवी, समिति के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष कुसुम बरनवाल, सचिव रेखा बरनवाल, कोषाध्यक्ष रुपा बरनवाल मुख्य रुप से उपस्थित थी । यहां केन्द्रीय उपाध्यक्ष किरण देवी ने कहा कि मां भगवती की अराधना प्रारंभ हो गई है । चारों तरफ दुर्गा पूजा को ले हर्षोल्लास के माहौल है । उन्होंने कहा कि यह पल को यादगार बनाने की जरुरत है ।

नावाडीह में डांडिया नृत्य के लिए महिलाओं को कराया जाएगा अभ्यास

उन्होंने सभी महिलाओं को एकत्रित रहने व सामूहिक कार्यक्रम करने की बात कही । बैठक में सर्वसम्मति से नावाडीह दुर्गा पूजा के अवसर पर नावाडीह में डांडिया नृत्य आयोजन करने पर सहमति बनी । साथ ही निर्णय लिया गया कि डांडिया नृत्य के बेहतर प्रदर्शन को ले महिलाओं व युवतियों को अभ्यास कराया जाएगा । साथ ही नावाडीह दुर्गा मंदिर परिसर में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करने पर भी विचार विमर्श किया गया । यहां किरण बरनवाल, प्रीति बरनवाल, अनिता बरनवाल, नीतू बरनवाल, सरिता बरनवाल, आरती बरनवाल, रुही बरनवाल, दिव्या बरनवाल, विद्या बरनवाल, रानी बरनवाल, सुषमा बरनवाल, सरिता बरनवाल, सिम्मी बरनवाल आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *