झारखंड

पोटका में लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के विधायक संजीव सरदार, माला पहनाकर किया ‘स्वागत’

जमशेदपुर/पोटका: पोटका प्रखंड मुख्यालय में समय पर पदाधिकारियों और कर्मचारियों के नहीं पहुंचने को लेकर विधायक संजीव सरदार ने नाराजगी जताई। लेटलतीफी से नाराज विधायक प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए और देर से कार्यालय पहुंचने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि विधायक संजीव सरदार प्रखंड मुख्यालय पहुंचे तो कई पदाधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने मुख्य द्वार के पास ही कुर्सी लगवाई और वहीं बैठकर आने वाले कर्मचारियों का इंतजार करने लगे।

देर से आने वालों को पहनाई माला

इस दौरान जो भी पदाधिकारी और कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे, विधायक ने उन्हें माला पहनाकर ‘स्वागत’ किया। विधायक का यह तरीका वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर कार्यालय पहुंचने और आम लोगों के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका कहना था कि दूर-दराज के क्षेत्रों से ग्रामीण अपने काम के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में पदाधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कार्यशैली सुधारने का दिया संदेश

विधायक की इस पहल को सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने और निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने का संदेश दिया।

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा JharX News से जुड़े हैं और झारखंड की स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक विषयों से संबंधित समाचारों के संकलन और प्रकाशन का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *